This is my sorry, my regret......in fact its a sorry from every child of this world.....to his/her beloved Mother...for whatever arrogance...they have shown.....or said....
Just go to your flash back.....your teenage period.....
....when your adrenaline pumped..more than what is required...
....when right seems wrong...and wrong seems perfect....
....when...your choices...and your opinions with your family...never matches...
....when you were "Revolutionary" for outsiders.....and even bigger one for the insiders...
....................................................
....................................................
अपने जिंदगी के ...कुछ वाक्यों से… कुछ अपने बचपन की यादों को टटोल कर ...
मैं कोशिश कर रहा हूँ की ....इन्हें कुछ शब्दों में पीड़ो सकूँ ....
मैं जानता हूँ की ...ये असम्भव सी चुनौती है… क्योंकि .....
कविता का शीर्षक ...ही मूल रूप से इतना विशाल है ... की ...
उसे चंद शब्दों में पिड़ोना .......
अतिश्योक्ति ही लगता है…
..........................
मुझे ऐसा लगता है की ....मेरी इस रचना में ....इस संसार के प्रत्येक व्यक्ति विशेष (स्त्री ...पुरुष दोनों ) के जीवन के घटनाओं को जोड़ा जा सकता है…. इस पवित्र शीर्षक में समावेश किया जा सकता है….
अगर इस कविता में ...पढने वालों, सुनने वालों की भावनाओं ... उनकी कहानियों ...से आगे बढ़ाया जाए तो शायद .....
................मेरी ये कविता सम्पूर्ण हो सके…. सार्थक हो सके ....
.....................
मेरी "माँफी" अर्र्ज़ है ......
........................
........................
हाँ मेरी माँ ही तो थी वो ...
पेट में असहाय दर्द ...
मन में एक सजीव ख़ुशी ...
और पलों में पूर्ण होने का अभिमान ....
हाँ ये जन्म है मेरा ...
हाँ ये जन्म है मेरा ...
..................
एक बात तो ये भी सच है की ...
मेरे भगवान् को भी मिले दूसरा पायदान ....
क्योंकि मेरी मान सर्वश्रेष्ठ है…शीर्ष है ....
न उनके जैसा कोई और समान .......
.................
की अब नन्हा हो चूका हूँ मैं ...
कोई मुझमें राम देखता है ...
कोई कृष्ण ढूँढता है .....
पर मेरी माँ को ही न जाने क्यों ...
मेरे खुरदरे शरीर पर भी ...
कोई अनजान उंगलिया भाता ही नहीं ...
.........................
की रूखा-सूखा ही सही .....
माँ ..के निवालों को छोडकर ...और कुछ मैं खाता ही नहीं ....
......................
की शायद अब बड़ा हो गया हूँ मैं ...
माँ की पुड़ी-खीर को छोडकर ...
हज़ार नहीं, लाख़ बार ही सही ...
अपनी माँ के दिल को तोडकर ....
प्लास्टिक में बंद चीज़ों को खाने लगा हूँ मैं ...
.........................
मगर ये कैसा बदलाव है ..
मेरे अंतर-मन में ...
माँ के मशवरों के पीठ पीछे ....
उनकी हर बातों के खिलाफ ...
दबे होठों से कुछ ...मन में विरोध लिए ...
अपनी माँ के तेज़ को छोड़कर ...
बंद कमरों के अंधेरों में ..
उल-जलूल बड़-बडाने लगा हूँ मैं ....
अपनी माँ के दिल को तोड़कर .....
प्लास्टिक में बंद चीज़ों को खाने लगा हूँ मैं ...
...............................
की इस झूठे घमंड को साथ लिए ....
की अब मेरा भी वजूद है ...
खुद ब-खुद ...खुद को ही ...
समझाने लगा हूँ मैं ....
अपनी माँ के दिल को तोड़कर .....
प्लास्टिक में बंद चीज़ों को खाने लगा हूँ मैं ...
...............................
की अब ऐसा लगता है कि…
जिसके खोख से नौ-महीने तक चिपका रहा ...
उसी माँ से ...प्यारी माँ से ....
बहुत दूर, कहीं दूर जाने लगा हूँ मैं ....
की शायद बड़ा हो गया हूँ मैं ...
मेरी माँ ...मेरे दोस्त भी ..यही कहने लगे हैं ...
............................
की शायद अभ बड़ा हो गया हूँ मैं ...
और मेरी माँ छोटी …. उनकी सोच छोटी ....
की अब मेरा सिक्का चल गया है ...
और मेरी माँ खोटी ....
की अब कुछ "जनरेशन" गैप सा आ गया है ...
मुझ में और मेरी माँ के दरमियान ....
मेरी माँ वही स्थिर ज़मीं हैं ...
और मैं फैलता आसमान ....
की मुझ में सारा ब्रह्माण्ड है ...
और वो एक सूक्ष्म सा निशां ...
...............
"खेद " (Sorry) की अभिव्यक्ति ......
.........................
कई "थ्योरिस" (Theories) मैंने पढ़े ...
कई जीवों से पूछा ...
कई लेक्चर मैंने सुने ....
कहीं से न कोई, जवाब न मिल सका ....
.................
पर एक बात पर सब "पैठ" थे की ...
औलाद ठ्कते (Cheat) हैं सही ...
बदलते हैं खाता और बही ...
पर किसी अपनी माँ ने भी ...
किसी सौतेले को भी ठका नहीं ...
..................
औलाद ठ्कते (Cheat) हैं सही ...
बदलते हैं खाता और बही ...
..................
लाख अफ़साने मिले ... और लाख माफियाँ मिली ....
पर मैं तो अपने में इस क़दर चूर था .....
माँ की बातों, को गलत साबित करने में मगरूर था ...
बात बंद थी ...मूर्ख द्वन्द थी ....
सच था मैं ... और माँ झूठी ....
सही था मैं और माँ टूटी ....
.......................
न जाने कौन सा नशा छाया रहता था ...इस क़दर ...
माँ के आँचल की जन्नत को छोडकर ...
भटकता रहता था दर-बदर ...
ओंठों पे झूठी मुस्कान लिए ....
और मन में मचा रहता था ग़दर ...
..............
रोटी छूटी ...."छोटी" छूटी ....
किसी को गलत साबित करने के लिये….
अंतर-कलह से प्रण लिए ...
हैं तो अब भी वो हाल वही ...
जो सालों पीछे छोड़ आया ...
मृत-सेज पर लेटा हुआ हूँ ...
"मरणासन" है अब ये काया ..
यमदूत से बात होती है ....
कहते हैं की मैं जल्द ही आया ....
......................
पर ऐसा क्यों लगता है की ....
जैसे की कोई साया मुझे खीच रहा हो ...
जिन आँखों, को आंसूं मैंने दिये ...
वो अमृत बन कर, मेरी साँसों को सीच रहा हो ...
.......................
बस एक वादा मुझसे कर रही है मेरी "माँ"..
की इतनी ताक़त तेरे शिकवों ...से मिली हैं मुझे ...
......................
की यमदूत हो या फिर खुद चले आये "शिव "...
कोई मुझसे पहले तेरी साँसों को भेद नहीं सकता ...
......................
क्योंकि वो माँ ही तो है…
जिसने रखी हर बेटे की "नीव"....
......................
यमदूत हो या फिर खुद चले आये "शिव "...
यमदूत हो या फिर खुद चले आये "शिव "...
No comments:
Post a Comment